शीर्षक : बाढ़ का कहर कविता (छंदमुक्त) ~~~~~~~~~~~~~~~~ है पानी पानी पूरा शहर , एक बाढ़ में डूबा शहर, कभी रेस भी लगती थी जहां कभी ...
शीर्षक : बाढ़ का कहर
कविता (छंदमुक्त)
~~~~~~~~~~~~~~~~
है पानी पानी पूरा शहर ,
एक बाढ़ में डूबा शहर,
कभी रेस भी लगती थी जहां
कभी जातिवाद भी था वहा,
कुछ राजनीति के शिकार थे,
कुछ पैसों से बीमार थे,
अब पानी पानी है शहर,
झेल रहा है बाढ़ की कहर।।
असम हो ,या बिहार
लाखो लोग हो गए है लाचार,
कुछ ने अपनी ज़िन्दगी खोई
कुछ ने अपने खेत,
लड़ रहे है ज़िन्दगी से
अभी भी वहा अनेक।।
आपस में कभी जो लड़ते थे,
एक दूसरे से हमेशा जलते थे,
खो गई है वो जलन कहीं,
हो गए है दोस्त वो वहीं।।
गांव हो या शहर,
हर जगह है बाढ़ का कहर,
बह गई है कई ज़िंदगियां
खो गया उनका जहां।।
जिनके हाथों में थे खिलौने,
खो गए है वो कहा,
कुछ कलेजे के टुकड़े
बिखर गए है वहा।।
बह रही है ज़िंदगियां
दह रहे है घर,
जो खुश रहते थे कल,
आज बेघर हो रहे हर पल।।
चार पहिए वाले सहनशः
नंगे पैरो वाले फकीर
दोनों के ही किस्मत की
अब एक ही है वहा लकीर।।
एक सपनों कि शहर है,
मायानगरी पर भी कहर है
कभी सूखा पड़ता था जहां
कभी रेगिस्तान भी था वहा
अब पानी पानी है शहर,
झेल रहा है बाढ़ की कहर।।
कहा गए अब राजनेता,
कहा गए अब सब
जो टीवी पर गला फाड़ते थे
कोई दिख नहीं रहा है अब।।
मंदिर मस्जिद करने वाले
तीन तलाक के लिए लड़ने वाले,
नज़र देख लो इधर भी एक,
डूब रहा है सारा प्रदेश ।।
~~~~~~~~~~~~~~~~
~ विशाल भारद्वाज “वैधविक"