वो मारेंगे हम भीड़ कहेंगे और हम निंदा करते जाएंगे।। हम निंदा करते जाएंगे वो मौत के घाट उतारते जाएंगे वो मार भी दे तुमको तलवार स...
वो मारेंगे हम भीड़ कहेंगे
और हम निंदा करते जाएंगे।।
हम निंदा करते जाएंगे वो
मौत के घाट उतारते जाएंगे
वो मार भी दे तुमको तलवार से भी,
फिर भी वो भीड़ ही बस कहलाएंगे
और हम निंदा करते जाएंगे।।
चाहे आम हो या संत आज की तरह मरते जाएंगे
वो मारेंगे हम भीड़ कहेंगे
और हम निंदा करते जाएंगे,
वो भगाएंगे हम भीड़ कहेंगे
और हम निंदा करते जाएंगे,
आज संत मरेंगे कल तुम मरोगे
और हम निंदा करते जाएंगे,
आज मुंबई है कल शहर तुम्हारा भी होगा
वो मारेंगे हम भीड़ कहेंगे
और हम निंदा करते जाएंगे ।।
तुम मार तो दो एक हाथ उनके
वो मॉब लिंचिंग के शिकार कहलाएंगे ,
फिर मारेंगे वो तुमको तो भीड़ वो कहलाएंगे,
और हम निंदा करते जाएंगे।।
लेखक - विशाल भारद्वाज
(१.मुंबई में आज २ संतो सहित तीन लोगो को भीड़ ने मार दिया।
२. रामपुर में सैनिटायिजेशन कर रहा युवक को भीड़ से मार डाला।
कौन है ये भीड़ ? )